फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hit Hina in the car and Afsana near Nanu Canal

हिना को कार में और अफसाना को नानू नहर के पास मारा

Sun, 15 Aug 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hit Hina in the car and Afsana near Nanu Canal
मेरठ। हत्यारोपी गौरव त्यागी ने अफसाना और हिना को मारने की प्लानिंग एक सप्ताह पहले बना ली थी। 10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया। गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कहकर उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। दोनों को शॉपिंग करीब आठ बजे कराई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना चिलाने लगी तो उसे भी मारने की धमकी दे दी। जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी। लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आए।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में हिना कार में तड़पती रही और गौरव अफसाना को लेकर नानू नहर के पास से थोड़ी दूर पर ले जाकर बात करने लगा। करीब एक घंटा दोनों में बातचीत हुई, जिसके बाद गौरव ने अफसाना को भी करीब 12 बजे गोली मार दी। इसके बाद गौरव और उसके दोस्त ने दोनों शव नानू-रतौली गांव मार्ग पर नहर में फेंक दिए। गौरव नानू गांव का है। जिसके चलते उसको जंगल की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल पर अपने हाथ-पैर और कार को साफ किया। वहीं शनिवार तड़के एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां से चंद कदम दूर आरोपी गौरव की ट्यूबवेल थी। जहां पर एसएसपी ने हाथ धोए। तभी वहां खून पड़ा दिखाई दिया था। वहीं देर रात दोनों युवतियों के शवों का नानू गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में एक-एक गोली का निशान मिला है।
विज्ञापन

दो बीघा जमीन बेच चुका हूं
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफसाना से प्यार करता था। लेकिन वह हिना को छोड़ने को तैयार नहीं थी। दोनों की फरमाइश बढ़ती जा रही थीं। पहले दिल्ली व फिर नोएडा में किराये के फ्लैट में उनको रखा। उनका पूरा खर्च वह उठाता था। इसके चलते उसकी दो बीघा जमीन तक बिक गई। ईद पर भी उसका विवाद हुआ था। 21 जुलाई को अफसाना ने गौरव को पीटा व फिर नोएडा थाने में तहरीर दे दी। वह उसको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की बात कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली
मेरठ पुलिस ने पहले नोएडा और फिर गाजियाबाद जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। इसमें गौरव और दोनों लड़कियां दिख रही हैं। एक्सप्रेसवे पर हिना को कहां पर गोली मारी है, इसका भी पुलिस पता लगाने में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed