फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   historysheeters verification in police station

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर तस्दीक की

Thu, 19 Mar 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
historysheeters verification in police station
सरधना। सरधना कोतवाली पर आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार के दौरे के दौरान अपनी-अपनी बीट क्षेत्र के गांव में कानून व्यवस्था बेहतर बनाये रखने व रिकार्ड को दुरुस्त रखने को लेकर पांच पुलिस कर्मियों को रिवार्ड दिया था। इसी क्रम में अन्य बीट क्षेत्र में नगर व देहात क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस कर्मियों ने भी मेहनत से काम करना शुरू कर दिया था। जो कई वर्षों तक अपराध कि दुनिया से जुडे़ थे और अब उनका इससे कोई नाता नहीं है। लेकिन वर्तमान में वह क्या कर रहे हैं। उस पर भी पुलिस कर्मी नजर रखे हुए हैं। पुलिस कर्मियों के द्वारा अपनी-अपनी बीट क्षेत्र के अपराधियों को थाने आकर अपनी हाजिरी लगाने के लिये कहा तो बुधवार को दर्जनभर से अधिक लोग थाने पहुंचे और अपनी तस्दीक कराई। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने सभी की तस्दीक कर उन्हें चेतावनी दी, कि यदि फिर से अपराध में संलिप्त पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। जो हिस्ट्रीशीटर तस्दीक कराने नहीं आयेगा उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। सरधना में एक सपा नेता समेत कई ने थाने पहुंचकर तस्दीक कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed