फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Historyheater Monu Ship arrested in encounter, accused of smuggling liquor

यूपी: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मोनू जहाज गिरफ्तार, पुलिस की फर्जी मुहर इस्तेमाल कर शराब तस्करी करने का आरोप

Sat, 13 Feb 2021 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Feb 2021 07:52 PM IST
सार

- पुलिस की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर शराब तस्करी करने का आरोप 
- अवैध रूप से शराब बनाने में इस्तेमाल कर रहा था यूरिया 
- यूरिया, तमंचा, मुहर और मुहर लगे कुछ कागज बरामद 

विज्ञापन
Historyheater Monu Ship arrested in encounter, accused of smuggling liquor
saharanpur police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ जहाज को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस की फर्जी मुहर, तमंचा और भारी मात्रा में शराब व यूरिया बरामद किया है। मौके से आरोपी की पत्नी फरार हो गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को गांव सलेमपुर भूकड़ी में मोनू उर्फ जहाज के घर पर दबिश दी। मोनू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी,  जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस के नाम की फर्जी मुहर, एक कोरा कागज भी मिला। जिस पर देहात कोतवाली पुलिस की फर्जी मोहर लगी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक पर शिकंजा, नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। घर की तलाशी लेने पर तीन पेटी में 138 देसी व अंग्रेजी अरुणाचल प्रदेश मार्का और सात बोतल शराब हरियाणा मार्का की बरामद की। मौके से आरोपी की पत्नी दीपा फरार हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि दीपा भी शराब की तस्करी में मोनू के साथ रहती थी।  

पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था मोनू 
आरोपी मोनू उर्फ जहाज एक वाहन में शराब सप्लाई करता था। इसी उद्देश्य से उसने देहात कोतवाली पुलिस के नाम की फर्जी मुहर बनवा रखी थी। चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों को मुहर लगा कागज दिखाकर पुलिस से संबंधित कार्य होना बताकर निकल जाता था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed