फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   historian role held the dhan singh kotwal in freedam say ashok katariya

इतिहासकारों ने क्रांति में धन सिंह कोतवाल की भूमिका को दबाए रखा : कटारिया

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
historian role held the dhan singh kotwal  in freedam say ashok katariya
गांव पूठी में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करते राज्यमंत्री अशोक कटारिया और विधायक दिनेश - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। पूठी गांव में क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। उन्होंने कहा इतिहासकारों ने क्रांति में धन सिंह की भूमिका को अभी तक दबाकर रखा। दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व किठौर बस स्टैंड पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, विधायक दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, मवाना गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन विनोद भाटी, जिला मंत्री रोबिन गुर्जर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल त्यागी ने अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद परिवहन मंत्री गांव पूठी पहुंचे। वहां उन्होंने धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि धन सिंह कोतवाल ने 10 मई 1957 को मेरठ से क्रांति का बिगुल बजाया और अंग्रेजों को मात देकर देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाई। अनेक चौराहों पर धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा लगाकर उन्हें सम्मान देना चाहिए। कहा कि इतिहासकारोें ने धन सिंह कोतवाल की क्रांति की भूमिका वर्षों तक छुपाए रखा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान ने अपने वार्ड के गांव पूठी में पुस्तकालय एवं गांव से मेरठ तक रोडवेज बस चलवाने की मांग की। जिस पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने दोनों मांगों को स्वीकार किया और जल्द ही पुस्तकालय व रोडवेज बस चलवाने की घोषणा की। अतिथि का अखिल भारतीय विकास गुर्जर मंच के कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चर्म पर होने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना ने कहा कि कोतवाल का बलिदान कभी भी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति रागिनी सुनाई। मंच संचालन विनोद गुर्जर ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, रविंद्र चौधरी, कर्मवीर, स्वाति चौधरी, बिजेंद्र लौहरे, सुनेंद्र चौधरी, बलराज गुर्जर, गुड्डू प्रजापति, सुशील, अरुण कुमार, सोभाराम शर्मा, रविंद्र प्रधान, नरेंद्र प्रधान, कालू प्रधान, प्रमोद, लाला त्यागी, बिक्रम सिंह, संजीव त्यागी, हर्षवर्धन त्यागी व देवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed