फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu society should unite, setting aside caste distinctions: Mahendra Fauji

जात-पात भूल संगठित हो हिंदू समाज : महेंद्र फौजी

Sun, 06 Sep 2026 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hindu society should unite, setting aside caste distinctions: Mahendra Fauji
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम म
झारखंडी मंदिर में हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में झारखंडी मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री महेंद्र फौजी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति केवल उसकी जनसंख्या में नहीं, बल्कि उसकी एकता, संगठन, संस्कार और सेवा भावना में निहित होती है। उन्होंने जाति-पांति और पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सोशल मीडिया से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार, खेल, अनुशासन और सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों के इतिहास और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज को शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर, विभाग मंत्री सुभाषचंद गाब्बा, जिला कोषाध्यक्ष महेश आर्य, हिंदू हेल्प लाइन के जिला महामंत्री हरविन्द्र छाबड़ा, सुरेश वाधवा, अवनीश कुमार, रत्नेश दयाल गुप्ता, सुनील कुमार कालरा, बृजकिशोर शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed