{"_id":"6aaa9c8efc9a99506005d9ff","slug":"hindu-society-must-unite-to-protect-sanatan-culture-arun-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113459-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो हिंदू समाज : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो हिंदू समाज : अरुण
Wed, 16 Sep 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
बडा महादेव मंदिर में विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन मंत्री ने किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। विश्व हिंदू परिषद मवाना प्रखंड द्वारा बडा महादेव मंदिर प्रांगण में संगठन का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होना होगा। समाज को एकजुट करने के लिए संगठन जुटा है। सनातन संस्कृति की रक्षा करने और गो संरक्षण के लिए संगठन निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।
मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार ने संगठन के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी और संत-मनीषियों के मार्गदर्शन में हुई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने, सनातन संस्कृति की रक्षा करने और गौ संरक्षण के लिए संगठन निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित धामा ने की और मंच संचालन विहिप जिला मंत्री शेखर त्यागी ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार, डॉ. अजय वीर गर्ग और पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर और स्वामी सूर्यानंद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक धमीजा, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, प्रखंड मंत्री निखिल, सह मंत्री अभिषेक, अजीत शर्मा, सुभाष दीक्षित, गौरव शर्मा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रवि गोला, प्रवीण जैन, नवनीत चौहान, श्रीराम मालिक, सौरभ शर्मा और मनीष शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।