फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Muslim religious leaders came to a stage, gave a message of unity

एक मंच पर आए हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु, एकता का दिया संदेश

Tue, 03 Apr 2018 05:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Hindu Muslim religious leaders came to a stage, gave a message of unity
कौमी एकता कांफ्रेंस में मंचासीन हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु - फोटो : अमर उजाला

दारुल उलूम अशरफिया में आयोजित हुई कौमी एकता कांफ्रेंस में हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सियासी मुद्दों को एक तरफ कर आपस में प्यार और मोहब्बत से रहने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में 95 मदरसा छात्रों की दस्तारबंदी भी की गई। 

विज्ञापन


रविवार की रात्रि ईदगाह रोड स्थित दारुल उलूम अशरफिया में हुए कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि आज मुल्क ऐसे मुहाने पर खड़ा है जहां छोटी से चिंगारी से नफरत की आग भड़क सकती है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के आह्वान पर देवबंद में हुई पहली कौमी एकता कांफ्रेंस से यह संदेश पूरे मुल्क में जाएगा कि हिंदू-मुस्लिम एकता न कभी टूटी ओर न ही कभी टूट पाएगी। श्रीराम दरबार के संस्थापक पंडित मोहन जी महाराज ने कहा कि सियासत में इस तरह के मुद्दे सामने आते हैं जिससे वोट बैंक प्रभावित होता है। ऐसे में सर्वसमाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन मुद्दों को दरकिनाकर कर आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें और हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़वाने वाले लोगों को करारा जवाब दें। उन्होंने हिंदू मुस्लिमों में सदभावना कायम करने के लिए दोनों समुदाय के लोगों को मिलाकर छोटी छोटी कमेटियां गठित किए जाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माविया अली, धर्मवीर सिंह, विजय घोष, अपना विचार मंच के अध्यक्ष नजम उस्मानी, मौलाना नजमुल अहमद थानवी ने भी विचार रखें। 
विज्ञापन


अध्यक्षता दारुल उलूम के मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान आजमी व संचालन सालिम अशरफ ने किया। इस मौके पर महमूद चौधरी, शहजाद उस्मानी, ताहिर हसन शिबली, मुफ्ती अहमद गौड, मौ. उबैद, मौलाना शाह आलम, सैफुल इस्लाम, मौलाना इब्राहीम कासमी, सलीम कुरैशी, शद्दन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed