फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway par jaam se pareshan

सिवाया टोल पर लगा भीषण जाम, वाहन चालक हलकान

Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
highway par jaam se pareshan
शहर से लेकर हाईवे तक लगा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। गंगा दशहरा के कारण रविवार को हाईवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया। दिल्ली, हरियाणा के अलावा गाजियाबाद और आसपास के जिलों के लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र में घूमने गए लोग भी रविवार को लौटे, जिस कारण सिवाया टोल प्लाजा पर दिनभर जाम की स्थिति रही। शहर में भी दोपहर से शाम तक जाम लगता रहा।
रविवार को गंगा दशहरा मनाया गया। गंगा स्नान करने के लिए आसपास के राज्यों और जिलों से लोग अपने परिवारों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। शाम होते-होते टोल प्लाजा पर जाम लग गया। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टोल कर्मी बार-बार जाम खुलवाते नजर आए। लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली। शाम होते-होते वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। वहीं, वाहन भराला से सिवाया रजबहे से भी गुजरे, जिस कारण यहां भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

भराला गांव के ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि गंगा दशहरा के कारण वाहनों की संख्या बढ़ी, जिस कारण जाम लग गया। शहर में हापुड़ अड्डे पर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस भी नदारद नजर आई। दिल्ली रोड पर भी वाहन रेंगते रहे। रेलवे रोड, बेगमपुल चौराहे पर अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed