{"_id":"6a26c94932acdce87f0cfb33","slug":"high-tension-line-poles-damaged-due-to-collision-with-unknown-vehicle-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112568-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किसी अज्ञात वाहन ने मेरठ मार्ग पर स्थित बड़ा महादेव मंदिर के सामने स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते सोमवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न लगभग 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार सुबह 4:00 बजे के आसपास मेरठ मार्ग पर स्थित बड़ा महादेव के सामने स्थित हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। टक्कर से खंभा सड़क की ओर तिरछा हो गया था, पास ही लगा दूसरा खंभा भी क्षतिग्रस्त होकर तिरछा हो गया था। सुबह के समय तक आपूर्ति चालू रही। कोई हादसा न हो इसके लिए एक दरोगा और एक सिपाही को वहां तैनात कर दिया गया था।
विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सुबह 9:00 बजे के आसपास क्षतिग्रस्त हुए खंभों को ठीक करने व बिजली के तारों को हटाने का कार्य शुरू किया। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर लगभग 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोनों क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर और तारों को खींचकर आपूर्ति चालू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। एसडीओ रामजनम सिंह ने बताया कि खंभों को क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर भी आपूर्ति रही बाधित
इसी मार्ग पर एएस इंटर कॉलेज व एएस पीजी कॉलेज में यू पी सिपाही भर्ती परीक्षा थी। खंभे क्षतिग्रस्त होने व इनको ठीक करने के दौरान आपूर्ति बंद होने से दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से आपूर्ति बंद रही। जिसके लिए जनरेटर चलाकर परीक्षा संपन्न कराई गई। एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि सुबह 10:30 बजे जाकर 1:00 बजे आपूर्ति मिली। दूसरी पाली में भी बिजली कई बार गई। इस कारण जनरेटर चलाना पड़ा।