{"_id":"6b085a4a62c495cc85035873","slug":"high-mast-light-to-be-installed-at-nanu-tri-junction-accidents-to-be-curbed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114313-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नानू तिराहे पर लगेगी हाईमास्ट लाइट, हादसों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नानू तिराहे पर लगेगी हाईमास्ट लाइट, हादसों पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
- अंधेरे में आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू तिराहे के आसपास अब अंधेरे की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। हादसों के लिहाज से संवेदनशील इस तिराहे पर सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएंगी। सांसद राजकुमार सांगवान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
नानू तिराहा लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। यहां से सरधना की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रात के समय अंधेरे के कारण परेशानी होती है। तिराहे पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा लगाने में दिक्कत होती है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दो दिन पहले भी यहां आलू से लदा एक ट्रक पलट गया था।
क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को देखते हुए रालोद नेता ऐनुद्दीन शाह ने सांसद राजकुमार सांगवान को पत्र भेजा था। उन्होंने हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की थी। ऐनुद्दीन शाह ने फोन पर भी सांसद को हादसों और स्थानीय लोगों की परेशानी से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने अपनी निधि से नानू तिराहे से पुल तक हाईमास्ट लाइट लगवाने का निर्णय लिया।