फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High court held hearing on 28th now

Meerut News: दस कॉम्प्लेक्स मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई अब 28 को

Mon, 14 Sep 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
High court held hearing on 28th now
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर के व्यस्त इलाकों में बने दस कॉम्प्लेक्स के मामले में इलाहाबाद हाइकोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब 28 सितंबर को सुनवाई होगी। मिशन कंपाउंड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने पीएल शर्मा रोड, बेगमपुल, बच्चा पार्क आदि क्षेत्रों में बने दस कॉम्प्लेक्स को लेकर 2024 में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को नोटिस जारी किया था। मनोज चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मेडा ने काउंटर दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने अपना जवाब और रिजॉइंडर दाखिल किया। अब इस पर अंतिम निर्णय होना है। सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तिथि नियत की गई।

तंग गलियों में कॉम्प्लेक्स पर सुनवाई आज
इसी के साथ पुराने शहर के सराफा बाजार, लाला का बाजार, नील की गली, कागजी बाजार, शीशमहल आदि इलाकों की तंग गलियों में अवैध निर्माण कर कॉम्प्लेक्स बना लिए गए हैं। इन इलाकों में गली इतनी संकरी हैं कि आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकती। इस मामले में मनोज चौधरी की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका पर मंगलवार को चीफ जस्टिस कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed