फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High Alert in Meerut for Friday prayers and Udaipur murder case police force deployed in the city

UP: जुमे की नमाज और उदयपुर घटना को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, एडीजी कर रहे शांति की अपील

Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

जुमे की नमाज और उदयपुर की घटना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
High Alert in Meerut for Friday prayers and Udaipur murder case police force deployed in the city
मेरठ में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद बवाल और जुमे की नमाज को लेकर मेरठ में अलर्ट जारी हो गया है। एडीजी, आईजी और एसएसपी सड़क पर निकलकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने का संदेश दे रहे हैं। पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर लगाया गया है। जोन और सेक्टर योजना लागू की गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाके में आरएएफ और पीएसी लगाई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल समेत कई संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं। दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों से बातचीत जारी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भी साइबर सेल की पैनी नजर है। 
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा को देखते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं। जुमे की नमाज पर कड़ी चौकसी रहेगी। 13 जोन और 32 सेक्टर में शहर बांटा गया है। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार लगातार पुलिस की मीटिंग ले रहे हैं। लोगों से अपील भी कराई जा रही है कि कानून व्यवस्था बनाकर रखें। किसी भी भड़काऊ बातों पर न आएं। कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत पुलिस को बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

कांवड़ मार्ग को लेकर फिर मंथन 
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तीन दिन से लगातार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को भी एडीजी, आईजी और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर जाकर जानकारी ली। दिल्ली रोड पर कांवड़ियों को निकालने के लिए पुलिस अधिकारियों में मंथन हुआ। रैपिड़ रेल प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारियों से बात चल रही है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दो-तीन दिन में दिल्ली रोड का रूट मैप तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed