{"_id":"62be95e101644801fa1a4c72","slug":"high-alert-in-meerut-for-friday-prayers-and-udaipur-murder-case-police-force-deployed-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जुमे की नमाज और उदयपुर घटना को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, एडीजी कर रहे शांति की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जुमे की नमाज और उदयपुर घटना को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, एडीजी कर रहे शांति की अपील
Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
जुमे की नमाज और उदयपुर की घटना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में फोर्स तैनात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद बवाल और जुमे की नमाज को लेकर मेरठ में अलर्ट जारी हो गया है। एडीजी, आईजी और एसएसपी सड़क पर निकलकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने का संदेश दे रहे हैं। पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर लगाया गया है। जोन और सेक्टर योजना लागू की गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाके में आरएएफ और पीएसी लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल समेत कई संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं। दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों से बातचीत जारी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भी साइबर सेल की पैनी नजर है।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा को देखते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं। जुमे की नमाज पर कड़ी चौकसी रहेगी। 13 जोन और 32 सेक्टर में शहर बांटा गया है। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार लगातार पुलिस की मीटिंग ले रहे हैं। लोगों से अपील भी कराई जा रही है कि कानून व्यवस्था बनाकर रखें। किसी भी भड़काऊ बातों पर न आएं। कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
कांवड़ मार्ग को लेकर फिर मंथन
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तीन दिन से लगातार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को भी एडीजी, आईजी और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर जाकर जानकारी ली। दिल्ली रोड पर कांवड़ियों को निकालने के लिए पुलिस अधिकारियों में मंथन हुआ। रैपिड़ रेल प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारियों से बात चल रही है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दो-तीन दिन में दिल्ली रोड का रूट मैप तैयार हो जाएगा।