जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जिले में हाई अलर्ट, जगह-जगह पुलिसफोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बाद यूपी के बागपत जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी सक्रिय ऑफिसरों एवं थाना प्रभारियों को गश्त करते रहने के निर्देश दिए। जिले के अतिसंवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात की गई है।
सोमवार को केंद्र सरकार ने कश्मीर में भारत के संविधान से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर ऐतिहासिक काम किया। धारा हटाए जाने के बाद जिले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात है। अतिसंवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात की गई है। एसपी ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें। अफवाहें न फैलने दें और छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें।
सीओ बागपत ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, सीओ रमाला अनुज चौधरी ने गश्त किया। वहीं बॉर्डर की चौकियों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की चौकी निवाड़ा पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
इसके अलावा डूंडाहेड़ा, ककड़ीपुर, हिंडन पुलिस चौकी पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। एसपी ने बताया कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस नजर रखे हैं। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे जा रहे संदेशों को देखा जा रहा है। पुलिस भड़काऊ संदेश भेजने वालों को चिह्नित करने में लगी है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/