फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hesitation about vaccination continues, it will have to be overcome

टीकाकरण को लेकर हिचक बरकरार, इससे पाना पड़ेगा पार

Sun, 24 Jan 2021 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hesitation about vaccination continues, it will have to be overcome
मेरठ। टीकाकरण को लेकर उत्साह है, उमंग है। यह भी साफ हो चुका है कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बावजूद कुछ स्वास्थ्य कर्मियों में अभी भी टीका लगवाने को लेकर हिचक है। यही वजह है कि मेरठ-सहारनपुर मंडल के 10 जिलों में तय किए गए 7684 लाभार्थी शुक्रवार को टीकाकरण कराने केंद्र पर नहीं पहुंचे। इन लोगों को अभी और जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

टीकाकरण में मेरठ का प्रदर्शन औसत रहा है। शासन की प्रदेश के 75 जिलों की सूची में 25वें स्थान पर है। इससे ऊपर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बागपत आठवें, गाजियाबाद 11वें और सहारनपुर 15वें नंबर पर है। बुलंदशहर 21 वें पर है। मेरठ से नीचे बिजनौर 38वें, हापुड़ 41वें, मुजफ्फरनगर 59 वें और शामली 67 वें नंबर पर है, जबकि गौतमबुद्धनगर 70वें नंबर पर है।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर शासन ने तीन श्रेणियां हरी, पीली और लाल बनाई है। हरी श्रेणी में वह जिले हैं जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। 61 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक टीकाकरण करने वाले पीली श्रेणी में हैं। मेरठ इसी में है। 60 प्रतिशत या इससे कम टीकाकरण करने वाले लाल श्रेणी में रखे गए हैं। इस बार 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। जहां एक तरफ सरकार ने अथक प्रयास कर वैक्सीन उपलब्ध कराई है, जो लोगों के लिए और जीवन बचाने वाली है, टीकाकरण के लिए लाभार्थी सूची में होने के बावजूद टीकाकरण के लिए न जाना अचरज का विषय भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कहां कितने लाभार्थी नहीं पहुंचे और श्रेणी (मेरठ-सहारनपुर मंडल)
लाल श्रेणी: मुजफ्फरनगर (988), शामली (295), गौतमबुद्धनगर (2141)।
पीली श्रेणी: बुलन्दशहर (732), मेरठ (894), बिजनौर (902), हापुड़ (441)।
हरी श्रेणी: बागपत (136), गाजियाबाद (749), सहारनपुर (406)।
------
अभियान और बढ़ाया जाएगा
आने वाले टीकाकरण अभियानों में टीकाकरण को और बढ़ाया जाएगा। प्रतिशत को और बेहतर किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को जागरूक किया जाएगा कि वह टीकाकरण कराएं। टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी भी लाभार्थी को कोई खास परेशानी नहीं हुई है। - डॉ. अशोक तालियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी

---------
कोरोना टीकाकरण: सब फिट, कोई परेशानी नहीं
मेरठ। कोरोना का टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कोई परेशानी नहीं है। न 16 जनवरी को कराने वालों को और न उनको शुक्रवार को जिनका टीकाकरण हुआ है। 8 दिन पहले टीकाकरण कराने वाले मेडिकल प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग और नोडल अधिकारी कोविड-19 अस्पताल डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य भी पूरी तरह से फिट है और लगातार ड्यूटी भी कर रहे हैं। इसी तरह जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. यशवीर सिंह, नर्सिंग ऑफिसर शर्ली भंडारी, डॉ. प्रीति, डॉ. अंशु, स्वास्थ्य कर्मी चैनसुख और संजीव कुमार को भी कोई परेशानी नहीं है। इसी तरह शुक्रवार को टीकाकरण कराने वाले डॉ. एके तिवारी, डॉ. राजकुमार, मेडिकल के प्रोफेसर डॉ. विभु साहनी, सीएमएस डॉ. रचना चौधरी, डॉक्टर धीरज बालियान, सीएमएस और डॉ अलका श्रीवास्तव भी फिट हैं और ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed