फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   help to clean city

शहर को साफ रखने में करें सहयोग

Sat, 20 May 2017 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
help to  clean city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी भले ही नगर निगम की हो, लेकिन बिना आपके सहयोग के यह नामुमकिन है। सभी की जागरूकता से स्वच्छ भारत का सपना देखा जा सकता है। शहर स्वच्छ हो, डस्टबिन में कूड़ा डाला जाए। उस कूड़े से खाद और बिजली बनायी जाए। इसको लेकर अब आपके द्वार नगर निगम के साथ आ रहा है अमर उजाला। जी हां, नगर निगम और अमर उजाला संयुक्त अभियान चलाकर आज से अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। इसकी शुरूआत शनिवार को नगर निगम के वार्ड 43 के शास्त्रीनगर एच ब्लॉक पार्क होगी। यहां गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके बाद प्रतिदिन शहर के वार्डों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन

 इस संबंध में शुक्रवार को नगरायुक्त देवेन्द्र कुमार कुशवाहा ने निगम अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से शहर में घर-घर बांटे जाने वाले डस्टबिन और जन जागरूकता अभियान की समीक्षा की। नगरायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से मिले निर्देशों के अनुसार काम किया जाए। शनिवार को शास्त्रीनगर के एच ब्लॉक पार्क से जन जागरूकता अभियान में सभी को सुबह 9 बजे से पहले पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुददीन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसेन आदि सहित सभी अधिकारी रहे। 
विज्ञापन


ये है सरकार की योजना 
गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग हो। कूड़े का सदुपयोग हो सके। इसके लिए प्रत्येक घर में दो डस्टबिन रखवाए जाने हैं। ताकी शहर की जनता अपने घर का सूखा या गीला कूड़ा बाहर डालने की बजाय डस्टबिन में डाले। इससे घरों के बाहर कहीं पर भी कूड़ा दिखाई नहीं देगा। नगर निगम द्वारा निश्चित की गई कंपनी के लोग घर से कूड़ा उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  एक लाख 90 हजार भवन टारगेट 
नगर निगम पांच जून को घरों में डस्टबिन पहुंचाने की शुरूआत करेगा। इससे पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नगरायुक्त ने कमेटी गठित की है। वहीं महानगर में 1 लाख 90 हजार घरों में डस्टबिन बांटे जाएंगे। शहर के कामर्शियल भवनों को छोड़कर लगभग सभी भवनों तक डस्टबिन पहुंच जाएगा। नगर निगम सरकारी खजाने से डस्टबिन खरीदेगा। निगम ने सामाजिक संगठनों से भी स्वेच्छा से डस्टबिन दान करने का आह्वान किया है। 


वसूला जाएगा कूड़ा शुल्क 
महानगर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। प्राइवेट कंपनी के लोग घर-घर से कूड़ा उठाएंगे। कूड़ा उठाने की एवज में परिवारों से वसूला जाने वाला शुल्क नगर निगम हाउस टैक्स के साथ वसूली करने की योजना बना रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed