फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Held hands of two minor sisters returning from coaching, asked for mobile number

कोचिंग से लौट रही दो नाबालिग बहनों का हाथ पकड़ा, मोबाइल नंबर मांगा

Tue, 26 Aug 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Held hands of two minor sisters returning from coaching, asked for mobile number
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कोचिंग से घर लौट रही दो नाबालिग बहनों से स्कूटी सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगा। बहनों के शोर मचाने पर एकत्र ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के दोनों आरोपियों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 और 13 वर्षीय दो बहनें सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कोचिंग से घर लौट रही थीं। आरोप है कि गांव के रास्ते में स्कूटी सवार दो मनचलों ने उन्हें रोक लिया। हाथ पकड़कर आरोपी दोनों से मोबाइल नंबर मांगने लगे। दोनों बहनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों को जमकर पीटा। इसके बाद थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लावड़ कस्बे के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों की स्कूटी मौके पर गिर गई। उनके परिजन स्कूटी उठाकर ले गए। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed