फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy traffic chaos in Meerut; route diversion to start from today at Begumpul

भीषण जाम से त्रस्त मेरठ: दीपावली पर खरीदारी तो कहीं घर जाने की मारामारी, आज से बेगमपुल पर रूट डायवर्जन लागू

Fri, 17 Oct 2025 01:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 17 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

मेरठ में दीपावली से पहले भीषण जाम ने लोगों को हलकान कर दिया है। यातायात पुलिस के डायवर्जन प्लान के बावजूद शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। अब शुक्रवार से बेगमपुल पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Heavy traffic chaos in Meerut; route diversion to start from today at Begumpul
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले शहर में जाम की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यातायात पुलिस का डायवर्जन प्लान पहले ही दिन फेल हो गया। जिन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया, वहां सुबह से रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अब शुक्रवार से बेगमपुल से हापुड़ रोड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बयान पर गरमाई सियासत: इकरा हसन और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी आमने-सामने, अब बोले-पहले अपना आचरण देखें सपा सांसद

विज्ञापन

त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ने से बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर गेट और भूमिया का पुल घंटों जाम में जकड़े रहे।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पत्नी का हत्यारोपी पति गया जेल, दो मासूमों के भविष्य पर संकट, गली में देर तक सड़क पर तड़पता रहा शिशु

गढ़ रोड के बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी, अहमद रोड, घंटाघर, खैरनगर और वैली बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रही। भगत सिंह मार्केट और शास्त्रीनगर तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं।

यातायात पुलिस ने कई चौराहों पर कर्मियों की तैनाती की थी, लेकिन जाम खोलने में सफलता नहीं मिली। कई जगह चारपहिया वाहनों को रोककर छोटे वाहनों को निकाला गया। अब पुलिस ने घोषणा की है कि शुक्रवार से बेगमपुल से हापुड़ रोड पर नया रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि दीपावली पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed