फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monika Murder Case: Husband Sent to Jail, Two Infants Left Without Care in Baghpat’s Badarkha Village

Baghpat: पत्नी का हत्यारोपी पति गया जेल, दो मासूमों के भविष्य पर संकट, गली में देर तक सड़क पर तड़पता रहा शिशु

Thu, 16 Oct 2025 11:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 16 Oct 2025 11:09 PM IST
सार

बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी मोनिका की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति जेल भेजा गया, लेकिन अब दो मासूम बच्चों के पालन पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Monika Murder Case: Husband Sent to Jail, Two Infants Left Without Care in Baghpat’s Badarkha Village
सड़क पर देर तक पड़ा रहा बच्चा, बाद में ग्रामीण ने उठाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के जिले के बदरखा गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के बड़े भाई रोशनलाल की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

शामली जिले के सिंभालखा गांव निवासी दीपक ने अपनी बहन मोनिका की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दीपक के अनुसार, शराब के लिए रुपये न देने पर मोनिका के पति अशोक और जेठ रोशनलाल ने उसे डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बयान पर गरमाई सियासत: इकरा हसन और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी आमने-सामने, अब बोले-पहले अपना आचरण देखें सपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मोनिका की डेढ़ साल की बेटी और चार माह के बेटे को ससुराल पक्ष के लोगों ने रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि चार माह के बच्चे को परिवारवालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास सड़क पर फेंक दिया।

मौके पर हंगामा होने के बाद मोनिका के परिजन दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए। दीपक ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिससे दोनों बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल होगा। बताया गया कि मोनिका के पहले पति की मौत के बाद उसकी एक बेटी का पालन-पोषण भी वही कर रहे हैं।

परिजनों ने कहा कि तीजा की रस्म पूरी होने के बाद बच्चों को बदरखा गांव में छोड़ दिया जाएगा। वहीं, सड़क पर बच्चे को फेंकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बच्चे को सड़क पर फेंकने या हाथापाई के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed