फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain makes the weather pleasant; relief from intense humidity.

Meerut News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण उमस से राहत

Wed, 01 Jul 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain makes the weather pleasant; relief from intense humidity.
दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।
- किसानों के चेहरे खिले, धान की बुआई और फसलों को संजीवनी मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से जारी भीषण और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बीती आधी रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। लगातार हुई बरसात से न केवल तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई, बल्कि मौसम भी बेहद खुशनुमा हो गया। इस बारिश से आम जनता के साथ साथ अन्नदाताओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पडा।
मंगलवार की आधी रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बुधवार की सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से पूरा वातावरण ठंडा हो गया। वहीं बारिश के कारण हस्तिनापुर रोड पर गोशाला के पास और मखदूमपुर रोड पर नहर पुल से पहले जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए यह राहत की फुहार बनकर बरसी है। इस समय धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई के लिए पानी की सख्त जरूरत थी। इसके अलावा गन्ना, मक्का और हरी सब्जियों की फसलों को भी इस बारिश से भारी संजीवनी मिली है।
विज्ञापन


वहीं, हस्तिनापुर में बुधवार सुबह करीब चार घंटे तक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बारिश नहीं होने और अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में समय पर हुई बारिश ने धान, गन्ना, मक्का और दलहनी फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र ने इस बारिश को खेती के लिए बेहद लाभदायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

दौराला मिल बाजार में खुदी सड़क बनी मुसीबत
- बारिश के बाद कीचड़ से व्यापार और खरीदारी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे के प्रमुख मिल बाजार में पानी की टंकी की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क बारिश के बाद लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश के बाद पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे बाजार पहुंचे उपभोक्ताओं, राहगीरों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मिल बाजार दौराला कस्बे का सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां कस्बे के अलावा आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सड़क पर फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को पैदल चलने तक में परेशानी हुई। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहा, जबकि कई दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क खराब होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करने की ओर ध्यान नहीं दिया।

कोट....
व्यापार संघ के अध्यक्ष हरपाल चौहान का कहना है कि मुख्य बाजार की सड़क लंबे समय से खुदी होने के कारण व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। संबंधित विभाग को तत्काल सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।

व्यापारी सचिन उपाध्याय का कहना है कि सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। मुख्य बाजार होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

व्यापारी मुनेंद्र का कहना है कि कीचड़ और गड्ढों के कारण आए दिन लोग फिसल रहे हैं। यदि समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।


वर्जन....
जहां-जहां पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई है, वहां जल्द ही ईंट लगवाकर सड़क समतल कराई जाएगी। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी गई है, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। -करिश्मा सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, दौराला

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

दौराला - हरपाल चौहान, अध्यक्ष व्यापार संघ दौराला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed