फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy jam on highway and Tola Plaza, vehicles kept crawling

Meerut News: हाईवे और टोला प्लाजा पर भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on highway and Tola Plaza, vehicles kept crawling
रविवार की छुट्टी के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार से लौटने वालों के वाहन व किसान जोड़ो यात्रा के कारण परेशान हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। वीकेंड पर हाईवे पर बढ़ने वाला ट्रैफिक में यात्री फंस गए। हाईवे पर जगह-जगह जाम के साथ सिवाया टोल प्लाजा पर भी आने और जाने वाली दोनों लेन पर भयंकर जाम लग गया। 40 हजार के आसपास वाहन टोल प्लाजा से गुजरे। किसान जोड़ो यात्रा के कारण भी गाड़ियाें की लम्बी कतार लग गई।
रविवार को लगने वाला जाम आम हो गया है। सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक जाम ही जाम रहा। दोनों और लंबी लेन लगी हुई थीं। ऐसे ही हाल परतापुर से लेकर दौराला तक देखने को मिला। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह की किसान जोड़ो यात्रा में ट्रैक्टर और गाड़ियों के काफिले के चलते एक ओर की रोड पूरी तरह जाम रही। दोपहर में 12 बजे टोल प्लाजा पर एक तरफ लोकदल के कार्यकर्ता और उससे आगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं के काफिले के कारण भी जाम की समस्या बन गई। जाम को सामान्य करने के लिए टोल प्लाजा पर दो लेन को रिवर्स चलाना पड़ा और सुरक्षा कर्मियों ने लेन में खड़े होकर जल्दी जल्दी ट्रैफिक को निकलवाया, तब जाकर कुछ राहत मिली। टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि रविवार को ज्यादा ट्रैफिक था। रैली के वाहनों के चलते भी जाम रहा।
विज्ञापन

शहर में भी शाम के समय फंसे लोग
शहर में दिन में जाम से राहत रही, वहीं शाम के समय पूरे शहर में जाम लग गया। हालात ये थे कि मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रोड पर नवीन सब्जी मंडी आने तक दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहले हापुड़ अड्डा, फिर बेगमपुल पर वाहन रेंगते रहे। उसके बाद भैसाली बस अड़्डे पर रोडवेज की बसों के कारण परेशानी हुई। शारदा रोड पर तो और भी समस्या का सामना करना पड़ा। यह रैपिड के कार्य के चलते रोड पर पानी डाला हुआ था। मिट्टी के कारण कीचड़ हो गया। कई वाहन सवार फिसलने से बचे। दिल्ली चुंगी को पार करने में ही ऑटो को 15 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed