फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat increased in West UP and Monday was hottest in 16 years, curfew like conditions were seen on roads

16 साल में सबसे गर्म रहा सोमवार: आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर दिखे कर्फ्यू जैसे हालात, जल्द होगा रेमल का असर

Mon, 27 May 2024 09:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 09:25 PM IST
सार

Meerut News : गर्मी इस समय रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले 16 साल में नौतपा में सोमवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इस बीच सड़कों पर भी कर्फ्यू जैसे हालात दिखे।

विज्ञापन
Heat increased in West UP and Monday was hottest in 16 years, curfew like conditions were seen on roads
मेरठ में गर्मी से लोगों का बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी में गर्मी का रौद्र रूप बढ़ता ही जा रहा है। दशकों बाद गर्मी का ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम बेहद गर्म हो रहा है। पिछले 16 सालों में नौतपा में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा है। पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से चले चक्रवाती तूफान रेमल से 48 घंटे बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को मौसम गर्म दिखाई दिया। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। पिछले पांच दिन से गर्मी का स्तर इतना बढ़ गया कि दिन में जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

मेरठ में सोमवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू सा दिखाई दिया। मौसम गर्म बना हुआ था और दिनभर लोग परेशान दिखाई दिए। वेस्ट यूपी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को नौतपा में पिछले 16 सालों में सबसे गर्म दिखाई दिया है। मई के अंत में दिख रही भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान है।

प्रदूषण के स्तर में आई कमी
रविवार को एक्यूआई 200 से ऊपर रहा, लेकिन सोमवार तक फिर से गिरावट आ गई। मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर 232, गंगानगर 197, पल्लवपुरम 130, दिल्ली रोड 200, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया। अभी एक्यूआई में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

विज्ञापन

बाजारों पर भी दिखा गर्मी का असर
इस समय पड़ रही भयंकर गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ-साथ अभी राहत नहीं मिल रही है। वहीं, बढ़ती उमस और गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है। जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे है पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

पिछले 16 सालों में नौतपा में अधिकतम तापमान
वर्ष                  अधिकतम

2024                 43.7
2023                 40.1
2022                43.4
2020                36.5
2019                37.5
2018                32.6
2017                36.8
2016                37.9
2015               39.2
2014               39.8
2013              38.1
2012              37.1
2011              38.2
2010             33.2
2009            34.5
2008            38.2

गर्मी का असर नौतपा में तेज हो रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस समय मौसम गर्म है और गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अभी 48 घंटे तक गर्मी रहेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान रेमल का असर 48 घंटे बाद थोड़ा दिख सकता है, तापमान 40 के आसपास रहेगा और उमस बढ़ने से गर्मी कम नहीं होगी। मानसून के समय से पहुंचने के आसार बने हुए है। - डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed