फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   healthy meerut campaign

मेरठ में मैगी को जोर का झटका, पढ़िए कैसे?

Sun, 22 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
healthy meerut campaign

सरकार द्वारा रोक हटाए जाने के बाद से मैगी को उत्तर प्रदेश खाद्य एवं औषधि विभाग की तरफ से झटका लगता दिखाई दे रहा है। एफडीए मेरठ की टीम द्वारा मई और जुलाई में भरे गए मैगी के सैंपल फेल हो गए हैं, जिसके बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, आईस्क्रीम व अन्य प्रोडेक्ट में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल होने वाला मैकडोनाल्ड का कोटेड क्रिस्पिस भी विवादों में फंस गया है। जांच के दौरान पाया गया है कि मैकडोनाल्ड द्वारा पैकेजिंग और मैन्यूफेक्चरिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मैगी के सैंपल फेल होने के बाद मई महीने में एफडीए ने सभी जिलों से सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एफडीए ने मेरठ से मैगी के चार सैंपल भरे थे, जिसमें चारों तरह की नूडल्स में डाले जाने वाले मसाले का टेस्ट मार्क अधिक पाया गया। नियम के हिसाब से टेस्ट मेकर के अंदर कई सारे तत्व मौजूद होते हैं। जिनका मानक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च व एफडीए की तरफ से तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मैगी के टेस्ट मेकर के अंदर मौजूद कई तत्व मानक से अधिक पाए गए हैं। सैंपल रिपोर्ट में साफ हुआ है कि मैगी के टेस्ट मेकर में जो तत्व एक प्रतिशत होना चाहिए था, वह तीन से सवा चार प्रतिशत तक पाया गया है। सीधे तौर पर कहा जाए तो यह निर्धारित मात्रा से चार तीन गुना अधिक दिया जा रहा था, जो खाने वाले व्यक्ति के डाइजेशन सिस्टम को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। पेट में गैस की समस्या समेत जलन व अन्य तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है।


गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर एफडीए ने पांच महीने पहले मेरठ से मैगी के डीलरों के यहां से सैंपल भरे गए थे, जिनकी जांच लैब में कराई गई। उधर, मैकडोनाल्ड भी पैकेजिंग के नियमों का उल्लंघन कह रही है, जिसको लेकर एफडीए टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एफडीए लखनऊ की तरफ से रिपोर्ट मेरठ कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed