{"_id":"5ea5bf0b0dda84314b04a086","slug":"health-team-refuse-to-take-sick-person-from-hotspot-to-hospital-in-ambulance-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हाॅटस्पाॅट से बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस में अस्पताल लेकर जाने से किया इनकार, पार्षद ने सीएमओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हाॅटस्पाॅट से बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस में अस्पताल लेकर जाने से किया इनकार, पार्षद ने सीएमओ से की शिकायत
Mon, 27 Apr 2020 01:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्षेत्रीय पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। पार्षद का आरोप है कि हाॅटस्पाॅट में बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस ने अस्पताल लेकर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर निगम के पार्षद हाजी गुलशेर ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत भेजी है कि हाॅटस्पाॅट एरिया में एंबुलेंस पहुंचने के बावजूद बीमार व्यक्ति को अस्पताल नहीं ले जाया गया। पार्षद का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग हाॅटस्पाॅट में अपनी सेवाएं देने में लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि हाॅटस्पाॅट एकता काॅलोनी की एक महिला ने अपने पति के पेट में तेज दर्द होने की सूचना दी थी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन हाॅटस्पाॅट होने के कारण मरीज को एंबुलेंस ने मरीज को ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस बारे में जब सीएमओ डाॅ. बीएस. सोढ़ी से बात की गई तो उनका कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।