फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

मेरठ: गर्भ में लड़की की पहचान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें

Thu, 16 Feb 2023 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
health
गर्भ में लड़की की पहचान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन


आईएमए सभागार में हुई कार्यशाला

मेरठ। आईएमए के सभागार में बृहस्पतिवार को पीसीपीएनडीटी
(गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक) मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भ में लड़की की पहचान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया गया। कहा गया कि कानून की सख्ती और मुखबिर योजना से उत्तर प्रदेश में तीन साल से बेटियों की संख्या बढ़ रही है।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इस कार्यशाला में मंडल सहारनपुर ,मंडल मेरठ तथा मंडल मुरादाबाद के जिलों से आए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ,नोडल अधिकारियों और पीसीपीएनडीटी कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रशिक्षण डॉक्टर सुभाष बालियान, डॉक्टर जीएस सिंगल, डॉक्टर आदर्श कुमार शर्मा, डॉ सत्यजीत कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
अपर निदेशक मुरादाबाद डॉ ज्योत्स्ना, संयुक्त निदेशक डॉक्टर अशोक तालियान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार गौतम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed