फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health check-up of 150 employees at Kinauni Sugar Mill

Meerut News: किनौनी चीनी मिल में 150 कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच

Thu, 01 Oct 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 150 employees at Kinauni Sugar Mill
रोहटा। किनौनी स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड में श्रम कल्याण विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चीनी मिल के करीब 150 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के साथ श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेरठ के उप श्रम आयुक्त के माध्यम से आयोजित शिविर में श्वसन तंत्र एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष जैन ने कर्मचारियों की जांच की। अत्याधुनिक उपकरणों से स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने कर्मचारियों को आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रघुवीर और सुनील कुमार ने श्रम कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। चीनी मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने कर्मचारियों से नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। इस दौरान पंकज पंवार, जयवीर सिंह, संजीव शर्मा, राजीव चौधरी, आदेश तोमर, आदर्श राठी, कौशिक मंडल, नवीन डोगरा और त्रिपुरारी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed