परीक्षितगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में 17 से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य नारी सशक्त नारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक की गई तथा सफल बनाने का आह्वान किया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। इसमें सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, रतन कैंसर, गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर, टीबी, किशोरियों, महिलाओं लिए एनीमिया की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार के सशक्तीकरण, समुदाय एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए अभियान का आगाज किया जा रहा है। बैठक में बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, सीएचओ राहुल कुमार, एहसान अली, फार्मासिस्ट राम गोपाल, एएनएम आदि स्टाफ मौजूद रहा।