फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Havoc caused by an out-of-control car: motorcyclists hit, and the driver of a goods vehicle also injured.

Meerut News: बेकाबू कार का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मारी, मालवाहक चालक भी घायल

Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Havoc caused by an out-of-control car: motorcyclists hit, and the driver of a goods vehicle also injured.
- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, चालक कार छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार चालक ने सरस्वती लोक कॉलोनी अंदर से लेकर नगर निगम के कार्यालय के बाहर तक जमकर कहर बरपाया। पहले कार चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और उन्हें सड़क पर गिराने के बाद बाइक के ऊपर से कार दौड़ाते हुए भाग गया। इसके बाद करीब 500 मीटर आगे जाकर कार एक मालवाहक वाहन से टकरा गई। हादसे में मालवाहक के पीछे खड़ा चालक हापुड़ निवासी नौशाद गंभीर घायल हो गया। कार की टक्कर से दो बाइक और दो मालवाहक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सरस्वती लोक निवासी युवराज ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कॉलोनी के अंदर अपने घर की ओर मुड़ा, तभी कॉलोनी के भीतर से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे। आरोप है कि कार चालक ने रुकने के बजाय उनकी बाइक के ऊपर से ही कार निकाल दी और तेज गति से मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद भी चालक ने कार की रफ्तार कम नहीं की। करीब 500 मीटर आगे जाकर कार एक मालवाहक वाहन से जा भिड़ी। उस समय मालवाहक के पीछे चालक नौशाद निवासी हापुड़ खड़ा था। टक्कर लगने से नौशाद गंभीर घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल नौशाद को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना कहना है कि मामले को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच का कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

- पिकअप हो गया था खराब
पुलिस के अनुसार, नौशाद ड्राइवर है। उसका पिकअप खराब हो गया था। उसने फोन कर अपने मालिक सरस्वती लोक निवासी प्रवीण को छोटा हाथी लेकर बुलाया था।नौशाद दोनों वाहनों के बीच में खड़ा होकर रस्सी बांध रहा था। इसी बीच अंजुम पैलेस की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटा हाथी में टक्कर मारी। दोनों गाड़ियों के बीच में दबाने से वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी चालक की कार के चारों एयरबैग खुल गए।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed