{"_id":"62548fccda56d52ee22cc3df","slug":"haryana-police-raid-in-case-of-cheating-cisf-jawan-meerut-news-mrt584154513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के जवान से ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के जवान से ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश
विज्ञापन

मेरठ। चार साल पहले सीआईएसएफ के जवान से लाखों की ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस की टीम ने सोमवार को छीपी टैंक क्षेत्र में दबिश दी। हालांकि यहां टीम को यहां न तो ठग गिरोह से जुड़ा आरोपी मिला और न ही अन्य कोई पुख्ता जानकारी मिली।
दबिश देने पहुंची टीम के मुताबिक वर्ष 2018 में हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले सीआईएसएफ के जवान के साथ करीब ढाई लाख रुपये की ठगी हुई थी। ठगी करने वाले ने जवान से कुछ बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद उन लोगों से अपना हिस्सा लेकर ठग फरार हो गया था। पंचकूला के चंड़ी थाने में ठगी का केस दर्ज कराया था।
सोमवार को पंचकूला पुलिस सिविल लाइन थाने पहुंची और आमद दर्ज कराने के बाद छीपी टैंक स्थित आरोपी के घर पहुंची, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने सिविल लाइन और लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ मिलकर जाकिर कॉलोनी में छापेमारी की। यहां भी आरोपी नहीं था। टीम के मुताबिक मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों से भी खातों में पैसे डलवाकर ठगी की गई थी। टीम अन्य जिलों में भी ठगों के कनेक्शन ढूंढ रही है। टीम के अनुसार सीआईएसएफ जवान के साथ ठगी करने वाले मेरठ, खुर्जा और बुलंदशहर के रहने वाले आधा दर्जन लोगों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराए थे। मेरठ में कई जगह छापेमारी करने के बाद पुलिस टीम खुर्जा के लिए रवाना हो गई।