{"_id":"5de02e4a8ebc3e548f5579e6","slug":"harsh-firing-in-wedding-ceremony-in-mawana-mawana-news-mrt4560261112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
मवाना में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
मवाना। नगर में बुधवार रात एक मंडप के बाहर शादी समारोह में आदेशों को धता बताते हुए बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बंदूक से फायर करने वाला युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। सीओ मवाना संजीव देशवाल ने कहा कि फायरिंग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।
मवाना थाना क्षेत्र के पास ही के गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात बुधवार शाम सहारनपुर क्षेत्र के गांव नरौरा से आई थी। नगर में मेरठ रोड स्थित एक मंडप के बाहर दूल्हे की कार पहुंचते ही बरात में शामिल युवाओं की टोली ने बंदूक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने वाले युवक की तलाश शुरू की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। बताया जा रहा है कि फायरिंग लाइसेंसी बंदूक से की गई।
हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद को आडे़ हाथ लिया। सीओ का कहना है कि मंडप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कराकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
-------
पिछले माह हर्ष फायरिंग में हुई थी बराती की मौत
सात नवंबर को हस्तिनापुर रोड स्थित एक मंडप के बाहर सठला निवासी व्यक्ति की बेटी की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग में खतौली निवासी शादाब की गोली लगने से मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते नगर में स्थित मंडपों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
--------
चार दिन पहले संचालकों को थमाया था नोटिस
चार दिन पहले ही थाना प्रभारी ने सभी मंडप संचालकों को नोटिस जारी किया था, जिसमें चेतावनी दी थी कि मंडप के बाहर पार्किंग या आतिशबाजी के चलते मार्ग अवरुद्ध होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। पुलिस ने नोटिस देने के बाद अपनी ड्यूटी की इतिश्री कर ली। नगर के अधिकांश मंडपों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस ने नोटिस के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर मवाना का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।