फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haridwar and delhi team won hockey match

हॉकी प्रतियोगिता : हरिद्वार व दिल्ली की टीमों ने जीते मैच

Mon, 14 Oct 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
haridwar and delhi team won hockey match
मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर द्वारा आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम हॉकी अंडर 17-19 बालक-बालिका वर्ग की चैंपियनशिप में तीसरे दिन रविवार को 16 मैच खेले गए। कैलाश प्रकाश स्टेडियम, करन पब्लिक स्कूल व पीएसी के अलग-अलग मैदानों पर हॉकी मैचों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

डीएवी मेरठ ने प्रतिद्वंद्वी बीआर इंटरनेशनल स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 2-0 से शिकस्त दी। हालांकि करन पब्लिक स्कूल ने डीएवी को हराकर चैंपियन बनने की उसकी उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया। अंत में करन पब्लिक स्कूल की टीम को हरिद्वार ने हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मुख्य अतिथि सीबीआई एकेडमी गाजियाबाद के निदेशक आरआर त्यागी का प्रधानाचार्य डॉ. अल्पना शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। आरआर त्यागी हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि सीआईएसएफ इंस्पेक्टर पंकज त्यागी रहे। आकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता का समापन होगा, जिसमें सभी वर्गों की टीमों के बीच चैंपियन बनने की जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम -
अंडर-19 बालक वर्ग में कॉन्वेंट ऑफ गगन भारती न्यू दिल्ली ने श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार को 5-2 से हराया। गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद व सनवे रामपुर के बीच मैच ड्रा रहा। कॉन्वेंट ऑफ गगन भारती न्यू दिल्ली ने सनवे रामपुर को 5-1 से हराया। गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद व श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार के बीच मैच ड्रा रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार ने बीआर इंटरनेशनल मेरठ को 11-0 से हराया। करन पब्लिक स्कूल मेरठ ने डीएवी मेरठ को 3-0 से हराया। बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ को डीएवी पब्लिक स्कूल मेरठ ने 2-0 से हराया। श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार ने करन पब्लिक स्कूल मेरठ को 7-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में सचदेवा पब्लिक स्कूल दिल्ली को जनरल राज दिल्ली ने 2-1 से हराया। सचदेवा पब्लिक स्कूल दिल्ली को विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद ने 2-1 से हराया। विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद को ग्रीनवुड रामपुर ने 2-0 से हराया। जनरल राज दिल्ली व ग्रीनवुड रामपुर के बीच 2-2 से मैच ड्रा रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंटपॉल रामपुर व विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद का मैच ड्रा रहा, सचदेवा स्कूल दिल्ली को जनरल राज स्कूल दिल्ली ने 3-0 से हराया। विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद ने सचदेवा स्कूल दिल्ली को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed