फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   "Hari Bol" and "Hare Krishna" echoed during Lord Jagannath's Rath Yatra.

Meerut News: जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा में गूंजा हरि बोल, हरे कृष्ण

Thu, 16 Jul 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
"Hari Bol" and "Hare Krishna" echoed during Lord Jagannath's Rath Yatra.
महाकालेश्वर शिव मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, स्वागत को उमड़ा शहर
विज्ञापन

- यात्रा में महिलाओं ने किया भगवान के मुख्य डोले के सामने नृत्य
- यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा, भगवान बलदेव, सुभद्रा को किया नमन
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माधवपुरम स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ भ्रमण शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जगन्नाथ धाम से हुआ और यह माधवपुरम, प्रेम विहार पुलिस चौकी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत किया। भक्ति गीतों और ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु, महिलाओं एवं युवाओं ने नृत्य कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान शिव पार्वती तथा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

यात्रा सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर दोपहर करीब 2 बजे मंदिर परिसर में संपन्न हुई। महाकालेश्वर शिव मंदिर समिति जगन्नाथ धाम माधवपुरम के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा को सफल बनाने में डॉ. एसके शर्मा, सतीश कुमार अग्रवाल, अमर सागर, प्रियव्रत, चतर सिंह चौहान, सुनील शर्मा, चिराग मित्तल, अनिकेत, शरद शर्मा, अरविंद, आकाश, अमित और निखिल अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed