फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Har Ghar Tricolor Campaign: Entrance gates will be made in Tricolor in Meerut

Har Ghar Tiranga Campaign: मेरठ में तिरंगे के रंग में बनेंगे प्रवेश द्वार, लगेंगे सेल्फी प्वाइंट

Thu, 28 Jul 2022 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jul 2022 05:10 PM IST
सार

मेरठ शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंग के रंग में प्रवेश द्वार के रुप में बनाया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। जिससे आमजन आजादी के 75वें वर्ष का आनंद ले सकें।

विज्ञापन
Har Ghar Tricolor Campaign: Entrance gates will be made in Tricolor in Meerut
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 से 17 तक घर-घर तिरंगा लगाने पर अधिकारियों को टास्क दिया गया है। इसके अलावा अन्य स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों को भी पांच-पांच गांव की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंग के रंग में प्रवेश द्वार के रुप में बनाया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। जिससे आमजन आजादी के 75वें वर्ष का आनंद ले सकें। इसके लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। शहर में नगर निगम और गांव में पंचायती राज विभाग को अभियान को सफल करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिससे शासन द्वारा प्राथमिकता में शामिल अभियान को सफल बनाया जा सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में मानव तस्करी का खुलासा, कई आरोपी गिरफ्तार, बिहार से लाए गए थे 25 नाबालिग मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह बनाएंगे तिरंगे, घरों पर लगाएगी जनता
हर घर पर लगाए जाने वाले तिरंगे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जाएंगे। तिरंगे का साइज और कपड़े के संबंध में स्वयं सहायता समूहों को बता दिया गया है। 30 जुलाई को चौ. चरण सिंह विवि के सभागार में आयोजित होने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के कार्यक्रम में बांटे जाएंगे। इसको लेकर नगर निगम और डूडा के अधिकारियों ने बैठक की। 

कार्यक्रम में प्लास्टिक वेस्ट, स्ट्रीट वेंडर्स पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं रॉक बैंड, जादूगर का शो और कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स बुलवाए जा रहे हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर स्ट्रीट वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे दो हजार तिरंगे कार्यक्रम के दौरान निशुल्क बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed