{"_id":"5bb3db5f867a554f1d43c4df","slug":"hangame-ke-beech-chala-kali-nadi-par-safai-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच चला काली नदी पर सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच चला काली नदी पर सफाई अभियान
amarujala
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काली नदी को ‘संजीवनी’ देने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, नीर फाउंडेशन के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, स्कूली बच्चों व सैकड़ों ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया। पहले दिन पोर्कलेन व जेसीबी से पुल के नीचे सफाई की गई। वहीं, गांवड़ी के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को देखकर विरोध कर दिया।
नीर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमन त्यागी ने बताया कि नदी पांच चरणों में साफ होगी। पहला चरण नदी सेवा है। प्रत्येक चरण पांच किमी का होगा। पहले चरण में परीक्षितगढ़ रोड पर गांवड़ी के निकट काली नदी पर अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, सपा नेता अतुल प्रधान, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, एनुदीन शाह, कर्मजीत सिंह, ज्ञानपुर प्रधान पति सोहराब ग्यास व नायब अली, पूर्व प्रधान गांवड़ी इंद्रपाल सिंह, संतर भाटी, मंगू फौजी, भूरे गुर्जर, रविंद्र चपराणा, अमरीश कुमार, सुनील गांवड़ी, छिलौरा से पूर्व प्रधान चंद्रपाल, भावनपुर से बबलू प्रधान, ख्वांजापुर से नीरज नागर, टीम क्लीन मेरठ से अमित अग्रवाल, रिसर्च एंड रिलीफ सोसायटी के निदेशक नवीन प्रधान, सेव इंडिया जन फाउंडेशन से राजेश शर्मा, सारथी संस्था से कल्पना पांडेय, परमधाम के अनुयायी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, इनरव्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल व सदस्याओं सहित बीडीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, डीएवी स्कूल व नोबल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कूड़ा निस्तारण में उपेक्षा का आरोप
मेरठ। सफाई अभियान के दौरान गांवड़ी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कूड़े को लेकर उन्होंने लगातार विरोध किया। लेकिन सांसद और विधायक मौके पर नहीं पहुंचे। न ही उन्होंने समस्या का निराकरण कराया। जबकि वह कई बार विधायक और सांसद से मिलने पहुंचे थे। दरअसल सफाई अभियान के दौरान किठौर विधायक ने कहा कि उन्होंने काली नदी का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। जिस पर गांवड़ी के ग्रामीणों ने एतराज उठा दिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई। अभियान भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
सपा नेता ने कराया होगा
जब तक मैं मौके पर था, कोई विरोध नहीं हुआ। बाद में वहां सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे थे। उन्होंने ही अपने कुछ समर्थकों से विरोध जैसा कुछ कराया होगा। रही बात ग्रामीणों की समस्या की तो मैंने खुद लखनऊ जाकर मंत्री से बात की और अपने सामने प्रमुख सचिव से फोन पर बात करायी। उसी के कारण पिछले दिनों प्रमुख सचिव ने गांवड़ी का दौरा किया। -सत्यवीर त्यागी, विधायक किठौर
जनता से धोखा किया
जो जनप्रतिनिधि कूडे़ के मुद्दे पर कभी गांव में नहीं आए, आज वह उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे हैं। कूड़ा निस्तारण प्लांट अधर में लटका है। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय जनता से धोखा किया है। -अतुल प्रधान, सपा नेता