फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haji Yakub Qureshis Meet Factory Seal, officials prepare

हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर लगेगी सील, अधिकारियों ने कर ली तैयारी 

Mon, 05 Jun 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Haji Yakub Qureshis Meet Factory Seal, officials prepare
हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर सील लगाने की तैयारी

बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर सील लगाने के लिए एमडीए विभाग ने फोर्स मांगी है। जानिए, एमडीए विभाग क्यों इस मीट फैक्ट्री को सील करना चाहता है। 

विज्ञापन


मेरठ में बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री मै. अलफहीम मीटेक्स प्रालि हापुड़ रोड का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। जिस कारण एमडीए इस मीट प्लांट पर सील लगाने की तैयारी में जुट गया है। एमडीए उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें मजिस्ट्रेट और फोर्स उपलब्ध कराते हुए सील लगाने की प्रक्रिया के लिए तिथि तय करने की मांग की है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कर ली तैयारी

Haji Yakub Qureshis Meet Factory Seal, officials prepare
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी

याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री का निर्माण बिना मानचित्र हुआ है। एमडीए ने नोटिस जारी किया था। इस पर याकूब कुरैशी की तरफ से कंपाउंडिंग के साथ नक्शा स्वीकृत कराने की कोशिश की गई। लेकिन जिस जगह मीट प्लांट स्थित है, वहां पर नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत नहीं हो सकता है। ऐसे में एमडीए ने मीट प्लांट पर सील लगाने का निर्णय लिया है। एमडीए उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से सील लगाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्ति के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मांग की है। नियमानुसार सील लगाने से पहले प्लांट की तलाशी लेकर उसे खाली कराना होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed