फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   had left studies due to the antics of the accused

आरोपी की हरकतों की वजह से छोड़ दी थी पढ़ाई

Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
had left studies due to the antics of the accused
आरोपी की हरकतों की वजह से छोड़ दी थी पढ़ाई
विज्ञापन

कैराना। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पिछले साल उसकी बेटी खंद्रावली स्थित कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। कॉलेज आते-जाते आरोपी कपिल कश्यप उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी थी।

किशोरी के पिता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आत्महत्या से कुछ देर पहले भी आरोपी कपिल ने उनकी बेटी के मोबाइल पर फोन करके परेशान किया था। मोबाइल में उसका नंबर मिला है। बुधवार शाम किशोरी का पिता व भाई फैक्टरी में थे और किशोरी घर पर अकेली थी। शाम करीब सात बजे किशोरी के पिता ने बेटी के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर उसने अपनी भतीजी को घर भेजा। भतीजी वहां पहुंची तो कमरे की दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो किशोरी का शव छत के पंखे पर दुपट्टे से सहारे लटका था। सूचना मिलने पर किशोरी का पिता व भाई घर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। कैराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed