यूपी: अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से मांग रहे पैसे, जांच में जुटी साइबर सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में हैकर्स अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे मांगने के मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। ये हैकर्स इससे पहले भी जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगे चुके थे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सोमवार को मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का फोटो लगाकर बनाए गए अकाउंट से पैसे मांगे जाने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उसके दूसरे ही दिन मजबूरी बताकर 25 से तीस हजार रुपये की मांग की।
इसके डेढ़ माह पहले भी मेरठ में एडीएम सिटी रहे मुकेश चंद की भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगे गए थे। इसके अलावा मवाना के वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक का भी फर्जी अकाउंट बनाया गया।
रजिस्ट्रार व गन्ना अधिकारी की शिकायत पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं साइबर सेल भी प्रकरण की जांच में जुट गई है। बताया गया कि अधिकारियों के फर्जी अकाउंट बनाकर आरोपी उनके परिचितों व दोस्तों से पैसे मांग रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।