{"_id":"64e3c0d6230bcd3bd707fd78","slug":"guldar-hunted-cattle-by-entering-cattle-shed-in-birampur-na-news-c-32-1-smrt1025-3902-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिरामपुर में पशुशाला में घुसकर गुलदार ने गोवंश का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिरामपुर में पशुशाला में घुसकर गुलदार ने गोवंश का किया शिकार
विज्ञापन
शेरकोट के गांव उमरपुर आशा में गुलदार के डर की वजह से रात में पहरा देते ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण
धामपुर। रविवार रात गांव बिरामपुर में महेंद्र सिंह के घर में बनी पशुपालन में घुसकर गुलदार ने गोवंश को अपना शिकार बना लिया। जाग होने पर लोगों ने शोर मचा दिया। गुलदार पशुशाला में ही छिपा रहा। लोगों के जाने के बाद गुलदार दीवार फांदकर भाग गया। ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम बिरामपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष कविराज सिंह ने बताया कि उनके चाचा महेंद्र सिंह के घर के भीतर ही पशुशाला है। घर के चारों तरफ काफी ऊंची चहारदीवारी है। सुरक्षा की दृष्टि से दीवार पर तारबंदी भी कराई हुई है। लेकिन रविवार देर रात गुलदार चहारदीवारी फांद रात्रि के दो बजे घर में घुस गया। गुलदार ने पशुशाला में बंधी गाय की दो माह की बछिया पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि पशुशाला में बंधी अन्य गाय, भैंस आदि को नुकसान नहीं पुहंचाया।
परिवार के लोगों को जैसे ही आहट हुई तो वह जाग गए। लाठी, डंडे लेकर पशुशाला में पहुंचे तो बछिया मरी पड़ी थी। उन्होंने गुलदार को टॉर्च से पूरे घर और पशुशाला में तलाश किया। लेकिन पता नहीं लग सका। गुलदार इस दौरान घर में ही छिपा रहा। जब सभी लोग सोने के लिए चले गए तो गुलदार चारदीवारी को फांद जंगल में भाग गया। गांव वासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
शेरकोट के गांव उमरपुर आशा के नफीस ने बताया कि रविवार रात गुलदार को ग्रामीणों ने गांव में मुस्ताक के घर की छत पर घूमता देखा। मिर्जापुर गांव में देवेंद्र सिंह के घर के बाहर गुलदार सड़क पर मंडराता रहा। किसी तरह से लोगों से एकत्र होकर खदेड़ा।