फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guided students at the University Fair

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

Wed, 10 Dec 2025 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 10 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Guided students at the University Fair
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन

मेरठ। शिव शक्ति नगर स्थित मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेलकूद सप्ताह का रंगारंग आगाज हुआ। नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और दमखम दिखाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीनू अग्रवाल ने स्टार्टअप की ध्वनि बजाकर किया नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्नों ने रैबिट रेस, बनाना रेस, बियर रेस, बिस्कुट रेस और बोल्डिंग बॉल रेस में भाग लिया। 50, 100, 200 व 400 मीटर फ्लैट रेस, रिले रेस, हर्डल रेस, साइकिल रेस, फ्रॉग रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, कोन बैलेंसिंग रेस और ‘गेटिंग रेडी टू स्कूल’ जैसी मजेदार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रेस में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रबंधक राहुल केसरवानी ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निर्देशिका करुणा गुप्ता बच्चों के जोश से अभिभूत नजर आईं। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष सारिका सिंघल व जया भाटिया के नेतृत्व में हुआ। खेल विभागाध्यक्ष अजय गुप्ता, हर्षित चपराना व प्रिया ने व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed