फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB won the final match with the bowling of Arhaan

Meerut News: अरहान की गेंदबाजी से जीटीबी ने फाइनल मैच जीता

Sun, 28 Sep 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
GTB won the final match with the bowling of Arhaan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जूनियर वर्ग का फाइनल मैच जीता। जीटीबी ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दस विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से रोनित ने 41, शौर्य ने 40, अजय ने 42, रिहान ने 29, फाजिल ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आदित्य ने 4, कृष्णा ने 3, कुणाल व हिमांशु ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट हो गई। जीटीबी ने 6 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

ऋषभ की ओर से आदित्य ने 43, कुणाल ने 32, कृष्णा ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान सलमानी ने 5, रोनित 3, अवि और अरहान ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अरहान सलमानी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कुणाल, गेंदबाज रोनित को चुना यगाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरिज आदित्य रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप, रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा। पुरुस्कार वितरण 30 को ही शाम 4 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed