फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Juniors and Rishabh Academy Juniors reach the final.

Meerut News: जीटीबी जूनियर और ऋषभ एकेडमी जूनियर फाइनल में पहुंचे

Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
GTB Juniors and Rishabh Academy Juniors reach the final.
- ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग में जीटीबी जूनियर और ऋषभ एकेडमी जूनियर की टीम फाइनल में पहुंची। जूनियर वर्ग में जीटीबी चैलेंजर्स और ऋषभ एकेडमी ड्रैगन की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता में अंतिम लीग मैच हुए।
इसमें पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें अली ने 40, ऋषभ ने 39, विराट ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी जूनियर की टीम 176 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। इसमें अब्दुल रहमान ने 42, निखिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। सब जूनियर का फाइनल रविवार को होगा।
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जीटीबी चैलेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 165 रन बनाए। इसमें सुभान ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में युग ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 155 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। इसमें सहज ने 41, उमेश ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने दो, अरकान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी ड्रैगन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। इसमें हरमन ने 56, दक्ष ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने तीन, अदीब ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी ड्रैगन की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें भाविक ने 40 रन, अक्षित ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, कबीर ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर हिमांशु, राजा, नीरज, खुशबू, रनजी, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed