{"_id":"6a20339772a1c1b27d02bc07","slug":"gtb-hostel-academy-won-the-match-by-6-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-154209-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीटीबी हॉस्टल एकेडमी ने 6 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीटीबी हॉस्टल एकेडमी ने 6 रन से जीता मैच
Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक मैच गुरु तेग बहादुर हॉस्टल स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच हुआ। इसमें जीटीबी हॉस्टल स्कूल एकेडमी की टीम ने छह रन से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर हॉस्टल स्कूल एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें शिवम ने 43, कुश ने 47, अली ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अवि ने 4, केशव ने 3, शौर्य ने 2 और अर्जुन ने 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शौर्य ने 48, अवि ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 4, कुश ने 3, शिव ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सीनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।