{"_id":"686d6a41754df0b8ba00ae46","slug":"gst-team-caught-30-vehicles-loaded-with-bricks-without-bills-and-imposed-fine-meerut-news-c-27-1-smrt1008-154187-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी टीम ने बिना बिल पकड़े ईंट भरे 30 वाहन, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी टीम ने बिना बिल पकड़े ईंट भरे 30 वाहन, लगाया जुर्माना
विज्ञापन
- टीम ने कार्रवाई के बाद जमा कराई 6.94 लाख रुपये धनराशि
- दूसरे जिलों से बिजनौर में बिना बिल ईंट लाने पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राज्य जीएसटी की टीम टैक्स चोरी करने वालों को लेकर सख्त है। ऐसे में जीएसटी एसआईबी की सचल दल टीम ने जून माह में बिना बिल ईंट लाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले में 30 वाहन पकड़े। जिनसे 6.94 लाख रुपये धनराशि जमा कराई गई।
जिले में ईंट का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। ईंट भट्ठा स्वामी आम लोगों से लेकर ठेकेदार तक को खरीदारी गई ईंट का बिल नहीं दे रहे हैं। जिले में ईंट भट्ठों पर जीएसटी चोरी खेल चल रहा है। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी वाहन ईंट लेकर जिले में आ रहे हैं। इनके पास जीएसटी बिल नहीं मिलते हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। सरकार को राजस्व की हानि न हो। इसके लिए ही जीएसटी टीम ने जून माह में बिना बिल ईंट लेकर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की।
पकड़े गए 30 वाहनों में 6.42 लाख रुपये की ईंट थी। जिसके बाद जुर्माना लगाते हुए 6.94 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसके अलावा जिले में संचालित होने वाले ईंट भट्ठों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। जो मानक के अनुरूप जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
- कम टैक्स जमा करने वाले ईंट भट्ठों की तैयार हो रही सूची
सूत्रों की मानें तो जीएसटी विभाग के अधिकारी कम जीएसटी जमा करने वाले ईंट भट्ठों की सूची तैयार कर रहे हैं। कई ईंट भट्ठे ऐसे हैं। जो, ईंट की बिक्री अधिक कर रहे हैं। लेकिन, रिकॉर्ड में ईंट की बिक्री कम दिखा रहे हैं। जिसको लेकर जीएसटी विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
सचलदल इकाई दोषी वाहन अभिग्रहीत माल का मूल्य जमा जुर्माना धनराशि
बिजनौर 13 2.57 लाख 2.87 लाख
धामपुर 11 2.19 लाख 2.45 लाख
नजीबाबाद 06 1.66 लाख 1.62 लाख
नोट: आंकड़े जीएसटी विभाग से लिए गए हैं।
-- --
वर्जन::
उच्चाधिकारियों ने बिना बिल ईंट की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशों का पालन करते हुए टीम ने जून माह में 30 वाहनों पर कार्रवाई कर 6.94 लाख रुपये जमा कराए। अभी ईंट भट्ठों की भी जांच चल रही हैं। टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - प्रीति शर्मा, संयुक्त आयुक्त एसआईबी, जीएसटी, बिजनौर