फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST Scam : accused go to jail

मेरठ: 44 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी नरेश कुमार को भेजा जेल

Thu, 22 Apr 2021 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 22 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
GST Scam : accused go to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मेरठ में न्यायिक रिमांड मजिस्ट्रेट (सीजेएम प्रथम) जयवीर सिंह ने 44 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी नरेश कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गाजियाबाद के संजय नगर निवासी नरेश कुमार पर जीएसटी चोरी के लिए फर्जी फर्मों के नाम पर बिलिंग का आरोप है। इस मामले में जीएसटी विभाग की ओर से गठित जांच टीम ने मेरठ और गाजियाबाद में फर्जी फर्मों का सत्यापन किया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार नरेश कुमार ने मैसर्स आरपी स्टील एंड आयरन ट्रेडर्स के नाम से फैक्टरी बना रखी थी। विभाग को सूचना मिली कि आरोपी द्वारा टैक्स चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर आलोक झा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था। इसमें पता चला था कि इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी की गई। जांच टीम ने बुधवार शाम आरोपी को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी विभाग के मुताबिक बीते तीन साल में हजारों करोड़ की कर चोरी हो चुकी है। मास्टर माइंड नरेश ने सिर्फ गाजियाबाद की 40 फर्मों को 284 करोड़ रुपये की बिलिंग की। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नरेश ने मेरठ सहित अन्य जगहों पर फर्मों को दर्शाकर बिलिंग की गई। कोरोना महामारी के कारण कुछ बिंदुओं की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसके बाद और खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed