फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST firm registered on house with fake documents

Meerut News: फर्जी दस्तावेजों से मकान पर जीएसटी फर्म रजिस्टर

Tue, 28 Apr 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
GST firm registered on house with fake documents
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है, जहां खुशहाल नगर निवासी इकरामुद्दीन ने आरोपी अजहर पर उसके मकान के पते पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म रजिस्टर कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खुशहाल नगर निवासी इकरामुद्दीन ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनका एक मकान 30 फुटा रोड पर है। कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी हुई कि उनके मकान पर एक फर्म रजिस्टर है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित के अनुसार आरोपी अजहर ने उनके मकान के पते का दुरुपयोग करते हुए ए-टू जेड एंटरप्राइजेज नाम से एक जीएसटी फर्म पंजीकृत कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कभी भी अपने मकान को किसी को किराए पर नहीं दिया और न ही किसी प्रकार का रेंट एग्रीमेंट किया है। इसके बावजूद आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके पते का इस्तेमाल करते हुए जीएसटी फर्म रजिस्टर करा ली और उससे आर्थिक लाभ अर्जित किया। इस तरह की हरकत से उन्हें कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed