फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati

ग्राउंड रिपोर्ट: दलितों का ऐलान, चंद्रशेखर भाई के लिए दे देंगे जान, मगर वोट सिर्फ बहनजी को देंगे

Sat, 22 Sep 2018 02:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। यही नहीं बल्कि तमाम राजनीतिक दलों की नजर उन पर टिकी है। दिल्ली सरकार तक के मंत्री उनसे आकर मिले हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मीडिया चंद्रशेखर के राजनीतिक कनेक्शन को तलाश रहा है। अटकलों और अफवाहों के बीच शब्बीरपुर के पीड़ितों पर चंद्रशेखर का कितना और क्या असर है?

विज्ञापन
विज्ञापन

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसकी पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम शुक्रवार को शब्बीरपुर गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने हर मुद्दे पर अमर उजाला से खुलकर बात की। चंद्रशेखर और मायावती में से किसी एक को चुनने के सवाल पर उनका साफ कहना था कि उनका हर तरह का सपोर्ट चंद्रशेखर के साथ है, मगर वोट बहनजी का ही रहेगा।

विज्ञापन

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब 12:40 बजे जब अमर उजाला की टीम गांव शब्बीरपुर पहुंची तो गांव के अनुसूचित जाति के लोग चौपाल पर बैठे मिले। अमर उजाला का पहला सवाल यह था कि चंद्रशेखर आपके लिए जेल काटकर आया है और आपके हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे हालात में यदि वह बसपा को छोड़कर किसी अन्य दल या निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ता है तो क्या आप उसको वोट करेंगे? तपाक से कई लोग बोले, भाई साहब हमारा मरना और जीना बहनजी के साथ है।

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर हमारा भाई है, हम उसके लिए जान दे सकते हैं। वह समाज की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में उसे तन, मन और धन से सपोर्ट करेंगे, मगर वोट बहनजी को ही जाएगा।

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

श्रीकांत का कहना था कि बहनजी अनुसूचित जाति के लोगों की शान और अभिमान हैं। उनसे अलग होकर हमारा राजनीतिक अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

मीर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर समाज की लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि यदि चंद्रशेखर बसपा के अलावा किसी अन्य पार्टी को सपोर्ट करेगा तो उसकी ताकत आधी हो जाएगी। अमर कुमार का कहना है कि चंद्रशेखर को राजनीति से दूर रहना चाहिए।

Ground Report: Dalits said Chandra Shekhar Bhai's support, the vote will only give to the Mayawati
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

उसे केवल सामाजिक लड़ाई लड़नी चाहिए। यदि वह बहनजी के खिलाफ खड़ा होगा तो ठीक नहीं रहेगा। आंगन की लिपाई करती मिली रीना का भी दो टूक यही कहना था कि चंद्रशेखर उनका भाई है, जिस पर उन्हें गर्व है, मगर उनके लिए सबसे पहले बहनजी ही हैं और वोट भी बहनजी को ही देंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed