फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक संगीत सोम के घर पर ग्रेनेड हमले में खुलासे के बेहद करीब पुलिस, स्थानीय बदमाशों पर शक

Sun, 30 Sep 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Sep 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack on MLA sangeet som house Police reachs revelations in the  local gangsters suspected
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले स्थानीय बदमाश बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि किसी करीबी ने सटीक रेकी कर हमला कराया है। पुलिस को कुछ बिंदु मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच चल रही है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर जांच में कोई आतंकी इनपुट सामने आता है तो उसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। आगे तस्वीरों में देखें कैसे इस हमले की जांच में आगे बढ़ रही है पुलिस:-

Grenade attack on MLA sangeet som house Police reachs revelations in the  local gangsters suspected
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विधायक संगीत सोम के आवास पर हमले को चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक स्थिति साफ नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा कि हमलावरों की तलाश जारी है। एक तरफ तकनीकी सिस्टम के जरिये और दूसरे तरफ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदु भी मिले हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा कि हमलावर लोकल के है। विधायक के आवास पर हैंड ग्रेनेड फेेंकने और फिर गोलियां से हमले में सटीक रेकी हुई। हमलावरों को जानकारी थी कि हमले के बाद भागना किधर सुरक्षित रहेगा। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कार नजर आई। लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि इसी कार से हमलावर आए थे। 

मोबाइल टावर के बीटीएस से उठाए आठ हजार नंबर

Grenade attack on MLA sangeet som house Police reachs revelations in the  local gangsters suspected
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि विधायक के आवास और आसपास इलाके से मोबाइल टावर के बीटीएस से आठ हजार नंबर उठाए थे। जिसमें कई नंबर संदिग्ध मिले, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। सर्विलांस एक्सपर्ट इसकी छानबीन में जुटे हैं। बीटीएस में मिले नंबरों की जांच में एसटीएफ को भी लगाया गया है, ताकि हमलावरों का कोई क्लू मिल जाए। हमलावरों की तलाश में शनिवार को क्राइम ब्रांच ने देहात इलाके में कई जगहों पर दबिश दी। हमलावरों की विधायक से क्या दुश्मनी रही, इसका पता लगने की पुलिस कोशिश कर रही है। हमला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में हुआ, जिससे साफ है कि शातिर बदमाशों द्वारा यह वारदात कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आतंकी इनपुट मिला...

Grenade attack on MLA sangeet som house Police reachs revelations in the  local gangsters suspected
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विधायक के आवास पर ग्रेनेड से हमले को लेकर आतंकी इनपुट होने की बात चल रही है। जिस पर पुलिस अफसरों ने कहा कि अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो इसकी जांच एनआईए करेगी। हालांकि एटीएस, आईबी, सीआरपीएफ व अन्य विभागों की टीमें पहले ही जांच में जुटी हैं। कैंट इलाके में विधायक पर हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी एक्टिव हो गई है। इस मामले को लेकर सभी विभागों के अधिकारी गंभीर हैं। वहीं विधायक के आवास पर तैनात रहे पांच सिपाहियों को एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था। सिपाहियों से भी पूछताछ हो रही कि बदमाश कैसे आए और उन्होंने क्या-क्या देखा। एक सिपाही संजीव भारती एकमात्र चश्मदीद गवाह है। जिससे अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं।


 
विज्ञापन

आगरा के विशेषज्ञों ने की छह घंटे जांच   

Grenade attack on MLA sangeet som house Police reachs revelations in the  local gangsters suspected
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंट स्थित आवास पर हमले के चौथे दिन आगरा फोरेंसिक लैब की टीम जांच के लिए पहुंची। हमलावरों का टारगेट क्या था, उनकी पोजिशन क्या थी, शूटर थे या अनाड़ी थे और हमले से किसको नुकसान हो सकता था, ऐसे कई बिंदूओं पर एक्सपर्ट टीम ने करीब छह घंटे तक जांच पड़ताल की। कई नमूने लेकर एक्सपर्ट आगरा लौट गए। एफएसएल आगरा के एक्सपर्ट संजीव कुमार, अरविंद कुमार और गाजियाबाद लैब से संजय कुमार विधायक संगीत सोम के कैंट स्थित आवास पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। दरअसल शुक्रवार को गाजियाबाद फोरेंसिक टीम ने जांच की थी। जिसमें कई बिंदु संदेह के घेरे में थे। इसको स्पष्ट करने के लिए आगरा से सीनियर एक्सपर्ट को बुलाया गया था। इन विशेषज्ञों ने विधायक के आवास पर क्राइमसीन किया व हमलावरों की पोजिशन देखी। उसके बाद बरामद खोखे और गोली के निशानों का मिलान किया। 9 एम व 32 बोर के खोखो के नमूने लिए। शाम छह बजे तक जांच पड़ताल की। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed