{"_id":"6abe73a35d80794b4e0b822c","slug":"grandmother-and-grandson-arrested-for-supplying-cannabis-to-students-meerut-news-c-72-1-smrt1015-160343-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाले दादी-पोता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाले दादी-पोता गिरफ्तार
विज्ञापन
2.7 किग्रा गांजा बरामद, गंगानगर में कॉलेज के बाहर बेचेते थे पुड़िया
- पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अब्दुलापुर के मोहल्ला बाजार से एक महिला अन्नो उर्फ अनवरी और उसके पोते फरियाद को गिरफ्तार किया है। वे गंगानगर में एक कॉलेज के छात्रों को गांजा सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.7 किग्रा गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि अन्नो उर्फ अनवरी और उसका पोता फरियाद काफी समय से गांजे की पुड़ियां बनाकर छात्रों को बेच रहे थे। गांव के लोगों ने इसकी कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ाई। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि अनवरी अपने पोते फरियाद और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर यह धंधा चला रही थी।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया
सीओ ने बताया कि गांजा तस्कर दादी-पोते पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।