फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand welcome of Muni Nishchay Sagar Maharaj in Sardhana

मुनि निश्चित सागर महाराज का सरधना में भव्य स्वागत

Mon, 07 Jul 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome of Muni Nishchay Sagar Maharaj in Sardhana
सरधना। मुनि श्री 108 निश्चित सागर महाराज का रविवार को सरधना आगमन हुआ। आयोजक
सरधना। संत शिरोमणि युग श्रेष्ठ आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि निश्चित सागर महाराज का रविवार को सरधना आगमन हुआ। विमला देवी स्कूल, भूनी से क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने आचार्य की अगवानी की। इसके उपरांत जैन युवा मंच, मां पद्मावती भक्त मंडल व वीर विशाल धवल सेना के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

धार्मिक उत्साह के बीच आचार्य का प्रवेश चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आदर्श नगर और सौरभ सागर संत निकेतन में कराया गया। इस दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और पाद प्रक्षालन किया गया। संचालन नमन जैन ने किया। विधायक अतुल प्रधान ने मुनि के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आदिनाथ भगवान एवं चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण संजय जैन, विकास जैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

आचार्य विद्या सागर महाराज व मुनि समय सागर महाराज के चित्र का अनावरण मुकेश जैन, रवीश जैन, दीप जैन, संजीव जैन, मानविक जैन, प्रवीन जैन, शुभम जैन, रजत जैन आदि द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंकज जैन, अनुज जैन, सौरभ जैन, ऋषभ जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, कमल जैन, राजकुमार जैन, वैभव जैन, अंकुश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed