{"_id":"5d30d7858ebc3e6ca2660103","slug":"gps-in-prisioner-vehicle-meerut-news-mrt43388971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी वाहन में लगेंगे जीपीएस, देंगे लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी वाहन में लगेंगे जीपीएस, देंगे लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चंदौसी में दो सिपाहियों की हत्या कर तीन बंदियों के फरार होने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को कप्तानों को निर्देश दिए कि बंदी वाहनों में जीपीएस लगाएं। बंदियों को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों की हर एक घंटे में लोकेशन जानी जाए।
आईजी रेंज आलोक सिंह ने बताया है कि बंदी वाहन में जीपीएस लगाने के साथ बंदियों को ले जाने वाले पुलिसकर्मी हर एक घंटे में अपनी लोकेशन व्हाट्स एप पर देंगे। डीजीपी ने सभी कप्तानों को चिट्ठी भेजकर निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि कई बदमाश पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में हैं, ऐसे इनपुट पुलिस को मिले है। दूसरे जिले से पेशी पर आने वाले बंदियों की जानकारी 48 घंटे पहले संबंधित जिला पुलिस को देनी होगी ताकि वह सुरक्षा इंतजाम कर सके। वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने जोन के सभी एसएसपी से बदमाशों का रिकॉर्ड मांगा है। पेशी के दौरान बंदियों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। कोई भी लापरवाही हुई तो संबंधित जनपद के कप्तान जिम्मेदार होंगे।
निशाने पर अब विक्की राठी
मुजफ्फरनगर। सुपारी किलर रोहित सांडू समेत उसके चार साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब पिलौना, फलावदा (मेरठ) निवासी विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध हिट लिस्ट में है। मुजफ्फरनगर जिले में कई व्यापारियों से विक्की रंगदारी वसूलता था। दो साल पहले यशपाल राठी की हत्या में भी विक्की राठी को साजिश रचने का मुजरिम बनाया गया था, जिसमें विक्की राठी जेल गया था। यशपाल राठी की हत्या के बाद से विक्की राठी ही रोहित गैंग को आर्थिक मदद कर रहा था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। ऐसे में रोहित गैंग के खात्मे के बाद अब जनपद पुलिस की हिटलिस्ट में विक्की राठी आ गया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पुलिस इस संबंध में बड़ा खुलासा कर सकती है।